आधुनिकता में कहीं खो गए है... हमारी सभ्यता के कुछ पहलू
ईश्वर की बनायी इस सृष्टि में हर एक वस्तु का अपना मोल है। और जब बात आती हैं, हमारी संस्कृति की तो शायद ही हम इसके मूल्य को आंक पायेंगे। ऐतिहासिक दृष्टि से यदि देखें तो, इसका हर एक स्वरुप अनमोल है, हमारी प्रकृति, संस्कृति, अपने आप में बहुत से वरदानों को छिपाये हुए हैं, लेकिन जिसका आज के समय में मोल नगण्य सा हो गया है, या यूँ कहे आधुनिकता के की भेंट चढ गया है।लेकिन सही मायने में देखें तो, कुदरत की नैमतो उपहार हर समय के लिए उपयोगी है, जरूरत है एक बार फिर से इसको जानने और समझने की। हम लोग बड़ी शान से कहते है, हम भारतीय है, हमारा देश जो कभी बहुमूल्य रत्नों की खान कहलाता था, और आज वही वैश्विक दौड में पिछड सा गया है। कभी यही की संपदा बाहरी लोगों को आकर्षित करती थी और आज हम ही लोग बाहरी झूठी शान के प्रति आकर्षित है। और यही आकर्षक ही आधुनिकता कहलाता है। जिसने, धीरे -धीरे हमें हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और गौरव से दूर कर एक ऐसी परिस्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया जहाँ हम अपने से ही अनजान है। और अगर हम ये कहे कि ये स्थिति किसी और के कारण है, तो यह बिलकुल गलत हैं।हमने खुद यह स्थिति ...