Posts

Showing posts from August, 2020

आधुनिकता में कहीं खो गए है... हमारी सभ्यता के कुछ पहलू

Image
  ईश्वर की बनायी इस सृष्टि में हर एक वस्तु का अपना मोल है। और जब बात आती हैं, हमारी संस्कृति की तो शायद ही हम इसके मूल्य को आंक पायेंगे।  ऐतिहासिक दृष्टि से यदि देखें तो, इसका हर एक स्वरुप अनमोल है, हमारी प्रकृति, संस्कृति, अपने आप में बहुत से वरदानों को छिपाये हुए हैं, लेकिन जिसका आज के समय में मोल नगण्य सा हो गया है, या यूँ कहे आधुनिकता के की भेंट चढ गया है।लेकिन सही मायने में देखें तो, कुदरत की नैमतो उपहार हर समय के लिए उपयोगी है, जरूरत है एक बार फिर से इसको जानने और समझने की। हम लोग बड़ी शान से कहते है, हम भारतीय है, हमारा देश जो कभी बहुमूल्य रत्नों की खान कहलाता था, और आज वही वैश्विक दौड में पिछड सा गया है। कभी यही की संपदा बाहरी लोगों को आकर्षित करती थी और आज हम ही लोग बाहरी झूठी शान के प्रति आकर्षित है। और यही आकर्षक ही आधुनिकता कहलाता है। जिसने, धीरे -धीरे हमें हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति और  गौरव से दूर कर एक ऐसी परिस्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया जहाँ हम अपने से ही अनजान है। और अगर हम ये कहे कि ये स्थिति किसी और के कारण है, तो यह बिलकुल गलत हैं।हमने खुद यह स्थिति ...

ज़िन्दगी जो भी है खूबसूरत हैं।

 जिंदगी के हमने बहुत से किस्से सुने है ।कोई कहता है, जिंदगी हँसाती है, तो कोई मानता है, ये रुलाती बहुत हैं, कोई इसे दुर्गम वन समझता है, तो कोई मानता है..... केवल चलने का नाम जिंदगी हैं।हर एक शख्स इसकी अलग पहचान और परिभाषा बताता हैं। जिससे मन में एक ही प्रश्न उठता है, आखिर  जिंदगी है क्या?  मैं अपनी कहूं तो जिंदगी हर हाल में बहुत खूबसूरत हैं। कैसे? यह बताने से पहले मैं यहाँ एक लघु प्रसंग का उल्लेख करना चाहुंगी।  एक बार एक व्यक्ति बहुत ही दुखी और दीन अवस्था में एक पब्लिक पार्क में बैठा कुछ सोच रहा था। उसे देखकर एक व्यक्ति उसके पास आया और उसके दुःख का कारण जानना चाहा। तब उस दुखी व्यक्ति ने बताया की उसको अपने व्यापार में भारी घाटा हुआ था, जिससे उस पर 50 लाख का कर्ज है और उसे चुका पाने के लिए उसके पास धन का अन्य कोई स्त्रोत नही बचा हैं। तब सुन रहे व्यक्ति ने उससे कहा बस इतनी सी बात उसने अपनी जेब से चैक बुक निकाली और 50 लाख का चैक देते हुए कहा, ये लो और अपना सारा कर्ज अभी जाकर चुका दो, और जब तुम्हारे पास देने को हो जाए तब मुझे वापस कर देना।  यह कहकर वह चला गया।  ...