Posts

Showing posts with the label प्रेरक

ज़िन्दगी जो भी है खूबसूरत हैं।

 जिंदगी के हमने बहुत से किस्से सुने है ।कोई कहता है, जिंदगी हँसाती है, तो कोई मानता है, ये रुलाती बहुत हैं, कोई इसे दुर्गम वन समझता है, तो कोई मानता है..... केवल चलने का नाम जिंदगी हैं।हर एक शख्स इसकी अलग पहचान और परिभाषा बताता हैं। जिससे मन में एक ही प्रश्न उठता है, आखिर  जिंदगी है क्या?  मैं अपनी कहूं तो जिंदगी हर हाल में बहुत खूबसूरत हैं। कैसे? यह बताने से पहले मैं यहाँ एक लघु प्रसंग का उल्लेख करना चाहुंगी।  एक बार एक व्यक्ति बहुत ही दुखी और दीन अवस्था में एक पब्लिक पार्क में बैठा कुछ सोच रहा था। उसे देखकर एक व्यक्ति उसके पास आया और उसके दुःख का कारण जानना चाहा। तब उस दुखी व्यक्ति ने बताया की उसको अपने व्यापार में भारी घाटा हुआ था, जिससे उस पर 50 लाख का कर्ज है और उसे चुका पाने के लिए उसके पास धन का अन्य कोई स्त्रोत नही बचा हैं। तब सुन रहे व्यक्ति ने उससे कहा बस इतनी सी बात उसने अपनी जेब से चैक बुक निकाली और 50 लाख का चैक देते हुए कहा, ये लो और अपना सारा कर्ज अभी जाकर चुका दो, और जब तुम्हारे पास देने को हो जाए तब मुझे वापस कर देना।  यह कहकर वह चला गया।  ...